Categories: Entertainment

Sushant Singh Rajput One wish remained unfulfilled which only Manoj Bajpayee could fulfill | सुशांत सिंह राजपूत की एक ख्वाहिश रह गई अधूरी, जो सिर्फ मनोज बाजपेयी ही कर सकते थे पूरा!

[ad_1]

Image Source : FILE PHOTO
Sushant Singh Rajput and Manoj Bajpayee

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। एक्टर में एक स्टार वाली सारी खूबियां थीं। वो जितने ही हैंडसम थे उतने ही कमाल के एक्टर भी थे। आज एक्टर के निधन को 3 साल पूरे हो गए हैं। उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। ऐसे में हम उनके फैंस के लिए एक अनसुना किस्सा लेकर आए हैं, जिसके बारे में उनके को-स्टार मनोज बाजपेयी ने हाल में ही खुलासा किया। 

इस फिल्म सुशांत-मनोज ने साथ में किया था काम

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और मनोज बाजपेयी ने एक साथ ‘सोनचिड़िया’ फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की शानदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों में दहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों साथ में काफी बातें साझा करने लगे थे। इस शूटिंग के दौरान मनोज मटन बिरयानी बनाया करते थे, जो सुशांत को काफी पसंद थी। फिल्म रिलीज के बाद दोनों का मिलना कम हो गया, लेकिन फोन पर दोनों की बातचीत होती रहती थी। 

सुशांत ने मनोज से जाहिर की थी ख्वाहिश
कोविड के दौरान मनोज बाजपेयी उत्तरखंड में थे। लॉकडाउन के वक्त वो वहीं रह गए थे। इस बीच सुशांत का उनके पास फोन आया और सुशांत ने उनसे कहा कि वो उनके हाथ की बनी बिरयानी खाना चाहते हैं। एक्टर ने उन्हें कहा कि वो उत्तराखंड से लौटते ही बिरयानी बनाकर सुशांत को खिलाएंगे, लेकिन वो सुशांत की ये ख्वाहिश कभी पूरी न कर सके। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई। ऐसे में एक्टर की ये ख्वाहिश मनोज बाजपेयी अब कभी भी पूरी नहीं कर सकते। 

सुशांत की मौत से लगा था शॉक
एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने इस बात का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वो सुशांत की मौत से बहुत परेशान हुए थे। उन्हें इस खबर से बाहर निकलने में बहुत वक्त लगा था। बता दें, 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आखिरी सांसें ली थी। एक्टर लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थे, जिसकी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया है। एक्टर की मौत के बाद नेपोटिजम का मामला भी खूब तूल पकड़ा था। कई लोगों का मानना है कि नेपोटिजम ही उनकी मौत का कारण बना। 

ये भी पढ़ें: सनी देओल की होने वाली बहू को देख नहीं हटेंगी निगाहें, बॉलीवुड हसीनाओं को भी देती हैं मात!

शादी से पहले लंदन की सड़कों पर इश्क लड़ाते दिखे राघव-परिणीति, Video Viral!

Latest Bollywood News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

[ad_2]

Source link

Share

Recent Posts

स्किन की इस समस्या में इस्तेमाल करें कपूर, जानें तरीका और फायदे

[ad_1] Image Source : SOCIAL camphor for skin pigmentation स्किन के लिए कपूर: कपूर का… Read More

3 months ago

आर्मीनिया के दुश्मन अजरबैजान को पाकिस्तान देगा हथियार, इंडिया के इस कदम से पाक को लगी थी मिर्ची

[ad_1] Image Source : FILE अजरबैजान को पाकिस्तान देगा हथियार Pakistan Azerbaijan Arm Deal: भारत अपने… Read More

3 months ago

तूफानी तेजी, अमेरिकी AI कंपनी Nvidia एक ही दिन में कमाए RIL के मार्केट कैप जितने पैसे

[ad_1] Photo:फाइल Nvidia अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के दिनों जबरदस्त तेजी का ट्रेंड देखने… Read More

3 months ago

कंगना रनौत जिस फिल्म से बनीं ‘क्वीन’, विकास बहल ने उसके सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

[ad_1] Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत 'क्वीन 2' पर विकास बहल ने दिया अपडेट।… Read More

3 months ago

पहले ही मैच में पार हुईं रोमांच की सारी हदें, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई ने जीता मुकाबला

[ad_1] Image Source : PTI यास्तिका भाटिया विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का… Read More

3 months ago