[ad_1]
‘बिग बॉस ओटीटी’ की विनर दिव्या अग्रवाल वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद से ही लगातार खबरों में बनी हुई हैं। दिव्या अग्रवाल ने अपने ब्रेकअप के तुरंत बाद ही सगाई कर ली थी वो वरुण से ब्रेकअप के बाद पुराने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन में आ गई थीं। उन्होंने सगाई के कुछ दिनों बाद ही शादी का ऐलान कर दिया था। वो लोगों के बीच भी अपने नए बॉयफ्रेंड संग जाने लगी थीं। अब एक्ट्रेस अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ ही शादी करने वाली हैं। इसका वेडिंग इनविटेशन भी सामने आ गया है।
दिव्या अग्रवाल ने शादी का ऐलान कर दिया है और ये घोषणा हर किसी का ध्यान खींच रही है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो के जरिये शादी की डिटेल्स साझा की हैं। भले ही शादी के इस इनविटेशन वीडियो में शादी की तारीख और स्थान फैंस के साथ साझा नहीं किया गया है, लेकिन उसके बाद भी ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में साफ बताया है कि उनकी शादी किससे होने वाली है। कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से शादी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2022 में अपने जन्मदिन के दिन अपूर्व से सगाई की थी।
इस वेडिंग इनविटेशन में दिव्या और अपूर्व पडगांवकर की शादी का एनिमेशन चित्रण दिखाया गया है। इसके साथ ही एक कैप्शन में लिखा है, ‘प्यार, हंसी और सेलिब्रिटी जादू का स्पर्श! दिव्या और अपूर्व की शादी का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों, जहां सपने हकीकत बन जाते हैं। अविश्वसनीय जोड़ी के साथ, सितारों से सजी यह महफिल, खुशी और अविस्मरणीय यादों की एक रात का वादा करती है। एकदम अलग सेलिब्रेशन को देखने के लिए तारीख सेव कर लें।’ ध्यान देने वाली बात ये है कि तारीख सेव करने की बात कहकर भी तारीख नहीं बताई गई है।
window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });
[ad_2]
[ad_1] Image Source : SOCIAL camphor for skin pigmentation स्किन के लिए कपूर: कपूर का… Read More
[ad_1] Image Source : FILE अजरबैजान को पाकिस्तान देगा हथियार Pakistan Azerbaijan Arm Deal: भारत अपने… Read More
[ad_1] Photo:फाइल Nvidia अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के दिनों जबरदस्त तेजी का ट्रेंड देखने… Read More
[ad_1] Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत 'क्वीन 2' पर विकास बहल ने दिया अपडेट।… Read More
[ad_1] Image Source : PTI यास्तिका भाटिया विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का… Read More
[ad_1] Image Source : INDIA TV अखिलेश यादव का ऑफर स्वीकारना कांग्रेस की मजबूरी थी?… Read More