Categories: NEWS SEARCH

India Tv Poll: क्या कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के 17 लोकसभा सीटों के ऑफर को स्वीकार करना मजबूरी थी?

[ad_1]

Image Source : INDIA TV
अखिलेश यादव का ऑफर स्वीकारना कांग्रेस की मजबूरी थी?

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय शेष नहीं है। वहीं विपक्ष के इंडिया गठबंधन में अभी भी सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है। इस बीच दिल्ली की सियासत का रास्ता कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए यूपी में कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया। वहीं कांग्रेस भी काफी देर तक चली बातचीत के बाद 17 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात स्वीकार कर ली। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के 17 लोकसभा सीटों के ऑफर को स्वीकार करना मजबूरी थी? इसी को लेकर INDIA TV ने अपने पोल के जरिए जनता की नब्ज टटोली, जिस पर चौंकाने वाले जवाब मिले।

क्या था सवाल?

हमने अपने पोल में जनता से यह पूछा था कि ‘क्या कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के 17 लोकसभा सीटों के ऑफर को स्वीकार करना मजबूरी थी?’ इसके लिए हमने जनता के सामने ‘हां’, ‘नहीं’ और ‘कह नहीं सकते’ तीन ऑप्शन दिए थे। इस पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमें कुल 10423 लोगों की राय जानने का मौका मिला। इस पोल में ज्यादातर लोगों का कहना था कि राहुल गांधी के लिए 17 सीटों के प्रस्ताव को स्वीकार करना उनकी मजबूरी ही है। 

आंकड़ों में कैसा रहा पोल का नतीजा?

वहीं अगर आंकड़ों की बात करें तो इस मतदान में कुल 10423 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से ज्यादातर, यानी 88 फीसदी लोगों का मानना था कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के 17 सीटों वाले प्रस्ताव को स्वीकार करना राहुल गांधी की मजबूरी थी। वहीं 9 फीसदी लोगों का मानना था कि इसे राहुल गांधी की मजबूरी नहीं कह सकते हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि इंडिया गठबंधन के लिए दोनों दलों का एक साथ आना ज्यादा अहम है। इसके अलावा 3 फीसदी लोगों ने ‘कह नहीं सकते हैं’ का ऑप्शन चुना। इन 3 फीसदी लोगों ने ‘अखिलेश यादव के यूपी में 17 सीटों वाले ऑफर’ के मामले में हां या ना में से किसी तरफ जाना पसंद नहीं किया।

यह भी पढ़ें- 

UP: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कब और कहां से शामिल होंगी प्रियंका गांधी? जानें पूरा शेड्यूल

भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन की स्पीड कितनी होगी, रेल मंत्री ने बताया कब तक हो जाएगी चालू

Latest India News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

[ad_2]

Source link

Share

Recent Posts

स्किन की इस समस्या में इस्तेमाल करें कपूर, जानें तरीका और फायदे

[ad_1] Image Source : SOCIAL camphor for skin pigmentation स्किन के लिए कपूर: कपूर का… Read More

3 months ago

आर्मीनिया के दुश्मन अजरबैजान को पाकिस्तान देगा हथियार, इंडिया के इस कदम से पाक को लगी थी मिर्ची

[ad_1] Image Source : FILE अजरबैजान को पाकिस्तान देगा हथियार Pakistan Azerbaijan Arm Deal: भारत अपने… Read More

3 months ago

तूफानी तेजी, अमेरिकी AI कंपनी Nvidia एक ही दिन में कमाए RIL के मार्केट कैप जितने पैसे

[ad_1] Photo:फाइल Nvidia अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के दिनों जबरदस्त तेजी का ट्रेंड देखने… Read More

3 months ago

कंगना रनौत जिस फिल्म से बनीं ‘क्वीन’, विकास बहल ने उसके सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

[ad_1] Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत 'क्वीन 2' पर विकास बहल ने दिया अपडेट।… Read More

3 months ago

पहले ही मैच में पार हुईं रोमांच की सारी हदें, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई ने जीता मुकाबला

[ad_1] Image Source : PTI यास्तिका भाटिया विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का… Read More

3 months ago

Health Insurance: इन 5 कारणों की वजह से रिजेक्ट हो जाते हैं हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम, देखें पूरी लिस्ट

[ad_1] Photo:FILE हेल्थ इंश्योरेंस बढ़ते मेडिकल खर्चों को देखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस आज के समय… Read More

3 months ago