Categories: NEWS SEARCH

AAP declares election politics in MP Arvind Kejriwal Bhagwant Maan rally in Bhopal

[ad_1]

Image Source : इंडिया टीवी
भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और संदीप पाठक

भोपाल:  दिल्ली और पंजाब में फतह के  बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बन जाने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। आम आदमी पार्टी अब मध्यप्रदेश की सियासी पिच पर अपनी एंट्री करना चाहती है, यही वजह है 14 मार्च को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राजधानी भोपाल आकर सियासी जमीन तलाशने आ रहे हैं।

महज 8 महीने बाद विधानसभा चुनाव

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के मुताबिक 14 मार्च को राजधानी भोपाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान बड़ी सभा करने आ रहे है। दरअसल, महज 8 महीने बाद मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी के साथ ‘आप’ संगठन मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है।

जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से त्रस्त-संदीप पाठक

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत करने के लिए जबलपुर पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बताया की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है, वह मध्यप्रदेश में ऐसी पार्टी चाहती है जो ईमानदारी से काम करें। उन्होंन कहा-अरविंद केजरीवाल की राजनीति इमानदारी की है इसलिए इस बार मध्य प्रदेश के चुनाव में अरविंद केजरीवाल को प्रदेश की जनता मौका देने जा रही है।

AAP 10 साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बनी-संदीप पाठक

संदीप पाठक के मुताबिक यह पहली बार है जब देश और दुनिया में कोई पार्टी महज 10 साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बनी है जो यह साबित करती है कि पार्टी का विकास अभूतपूर्व तरीके से हुआ है। हमारा उद्देश्य चुनाव लड़ना और चुनाव जीतना नहीं है, यह प्रक्रिया है राजनीतिक दल के लिए चुनाव लड़ने की इसलिए वह हम करेंगे। 14 मार्च को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भोपाल आ रहे हैं। उनकी भोपाल में होने जा रही सभा के लिए हर संभाग में बैठक चल रही है।

सिंगरौली नगर निगम चुनाव में आप ने बीजेपी से छीना था मेयर का पद

आपको बता दें बीते दिनों हुए नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली में बीजेपी के हाथों से महत्वपूर्ण मेयर का पद भी छीना था। इसी जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी भाजपा का गढ़ माने जाने वाले बघेलखंड के साथ-साथ एमपी के बुंदेलखंड, ग्वालियर, चंबल, महाकौशल और मध्य में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाह रही।

Latest India News

window.addEventListener('load', (event) => { setTimeout(function(){ loadFacebookScript(); }, 7000); });

[ad_2]

Source link

Share

Recent Posts

स्किन की इस समस्या में इस्तेमाल करें कपूर, जानें तरीका और फायदे

[ad_1] Image Source : SOCIAL camphor for skin pigmentation स्किन के लिए कपूर: कपूर का… Read More

2 months ago

आर्मीनिया के दुश्मन अजरबैजान को पाकिस्तान देगा हथियार, इंडिया के इस कदम से पाक को लगी थी मिर्ची

[ad_1] Image Source : FILE अजरबैजान को पाकिस्तान देगा हथियार Pakistan Azerbaijan Arm Deal: भारत अपने… Read More

2 months ago

तूफानी तेजी, अमेरिकी AI कंपनी Nvidia एक ही दिन में कमाए RIL के मार्केट कैप जितने पैसे

[ad_1] Photo:फाइल Nvidia अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के दिनों जबरदस्त तेजी का ट्रेंड देखने… Read More

2 months ago

कंगना रनौत जिस फिल्म से बनीं ‘क्वीन’, विकास बहल ने उसके सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

[ad_1] Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत 'क्वीन 2' पर विकास बहल ने दिया अपडेट।… Read More

2 months ago

पहले ही मैच में पार हुईं रोमांच की सारी हदें, आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई ने जीता मुकाबला

[ad_1] Image Source : PTI यास्तिका भाटिया विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का… Read More

2 months ago